हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कार-ट्रक की भ...

    कार-ट्रक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक कार और ट्रक में भिड़न्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे एक परिवार की कार वीरवार रात करीब नौ बजे जैसलमेर से करीब 30 किलोमीटर पहले एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन अन्य गंभीर घायलों को जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और घायल की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।