हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मिट्टी ढहने स...

    मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के गांव सिधरावली में मिट्टी में दबे श्रमिकों को निकालते बचाव दल के सदस्य। फाइल फोटो।

    मानवाधिकार आयोग ने सरकार व गुरुग्राम के सीपी से मांगा जवाब

    • नोटिस जारी करके पूछा स्वत: क्या संज्ञान लिया गया

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: जिला के गांव सिधरावली के पास निर्माणाधीन सिग्नेचर ग्लोबल सिटी आॅफ कलर्स में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत व चार के घायल होने पर मानवाधिकार आयोग ने सख्ती दिखाई है। सरकार व गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि इस मामले में स्वत: क्या संज्ञान लिया गया है। दो सप्ताह के भीतर यह जवाब देना होगा। बता दें कि बीते सोमवार कह देर रात सिग्नेचर ग्लोबल सिटी आॅफ कलर्स के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की खुदाई करने के दौरान मिट्टी ढह गई थी। इस मलबे की चपेट में आने से सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान कई घंटों तक राहत कार्य चला, जिसमें एनडीआरफ, एसडीआरफ, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

    इस घटना पर मानवाधिकार आयोग  ने मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि यदि खबरें सही हैं तो यह सीधे तौर पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से  श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ठेकेदार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस तरह के हादसों में जान जाना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। Gurugram News

    आयोग ने अपनी नोटिस में स्पष्ट रूप से तीन मुख्य जानकारियां मांगी हैं। हादसे में घायल हुए मजदूरों के स्वास्थ्य का वर्तमान स्टेट्स और उन्हें दिया जा रहा उपचार। अब तक हुई पुलिस और प्रशासनिक जांच का पूरा विवरण और दोषियों पर की गई कार्रवाई। मृतक श्रमिकों के परिजनों और घायलों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता या मुआवजे का ब्यौरा मांगा गया है। आयोग ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगले 14 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट पेश की जाए। इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच की निगरानी अब सीधे मानवाधिकार आयोग कर रहा है।

    यह भी पढ़ें:– LPG Gas Cylinder News: गैस एजेंसी का सर्वर डाउन, एलपीजी सिलेंडर वितरण प्रभावित

     

    फोटो नंबर-07: गुरुग्राम के गांव सिधरावली में मिट्टी में दबे श्रमिकों को निकालते बचाव दल के सदस्य। फाइल फोटो।