हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पार्सल बांटकर...

    पार्सल बांटकर लौट रहे दो कर्मचारियों से लूटी नकदी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    बचे हुए पार्सल भी छीने, 3-4 अज्ञात नकाबपोश लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तीन-चार अज्ञात नकाबपोश लोगों ने पार्सल बांटकर लौट रहे निजी कम्पनी के दो कर्मचारियों के साथ रास्ते में मारपीट कर हजारों रुपए की नकदी लूट (cash loot) ली। साथ ही बचे हुए पार्सल भी छीन लिए। मारपीट में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। घटना का पता चलने वाले पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कर्मचारियों को अस्पताल भिजवाया। लूट की वारदात टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला के पास हुई। Hanumangarh News

    इस संबंध में कम्पनी मैनेजर की रिपोर्ट पर टिब्बी पुलिस थाना में तीन-चार अज्ञात नकाबपोश लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार (34) पुत्र बृजलाल जाट निवासी भाखरांवाली तहसील संगरिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह संगरिया में डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कम्पनी में सोहनलाल पुत्र रामकुमार कुम्हार निवासी नगराना व रवि पुत्र मिट्ठूराम मजहबी निवासी नाईवाला काम करते हैं जो संगरिया से टिब्बी रूट पर पार्सल बांटने का कार्य करते हैं। Hanumangarh News

    बुधवार रात्रि को करीब सवा आठ बजे जब सोहनलाल व रवि पार्सल बांटकर बाइक पर संगरिया वापस जा रहे थे तब सालीवाला गांव के पास नहर के पुल पर तीन-चार नकाबपोश लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। इससे सोहनलाल व रवि बाइक से गिर गए। बाइक से गिरते ही अज्ञात लोगों ने डंडों से वार करने शुरू कर दिए। बाइक तोड़ दी। इसके बाद दोनों से मारपीट कर कुल 66353 रुपए की नकदी लूट ली। बचे हुए पार्सल भी लूट कर ले गए। Hanumangarh News

    मारपीट में सोहनलाल व रवि को चोट आई। दोनों ने इसकी सूचना बशीर पुलिस चौकी को दी। बशीर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई धर्मपाल मौके पर पहुंचे और दोनों को टिब्बी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मारपी-छीनाझपटी के आरोप में तीन-चार अज्ञात नकाबपोश लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की जांच एएसआई सुखपाल सिंह सउनि के सुपुर्द की गई है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– किसान करेंगे एसएसपी समेत अनेक मांगों को लेकर आंदोलन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here