हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी कैटल फ्री शहर...

    कैटल फ्री शहर में पशुओं की भरमार, हादसों का इंतजार

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो
    • रात्रि के समय सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं से हो सकता है हादसा
    • नप ने नहीं शुरू किया पशुओं को पकडऩे के लिए अभियान

    सरसा (सुनील वर्मा)। नगर परिषद ने कैटल फ्री शहर (Cattle free city ) में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए अभियान अभी शुरू नहीं किया है, जबकि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। शहर में जगह जगह सड़कों पर रात्रि के समय बेसहारा पशु घूमते रहते हैं जिनके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। शहर की सड़कों व बाजारों में करीब 1500 पशुओं की संख्या है। नगर परिषद द्वारा बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए पहले कई बार अभियान भी चलाया गया है। इसके बाद भी पशुओं की भरमार है। नगर परिषद द्वारा बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए ठेका दिया हुआ है।

    – सड़कों पर नजर आते हैं दुधारू पशु | Cattle free city

    शहर की सड़कों पर कई लोगों ने दुधारू पशुओं को भी छोड़ा हुआ है। सुबह शाम दूध दोहने के बाद इनको सड़कों पर छोड़ देते है। खास बात ये भी है कि इन दुधारू पशुओं का बीमा भी करवाया हुआ है। नगर परिषद द्वारा इन दुधारू पशुओं को सड़कों पर न छोडऩे की चेतावनी भी दी है। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।

    – रात्रि के समय होते रहते हैं हादसे

    शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण हादसे भी होते रहते हैं। सड़कों पर रात्रि के समय बेसहारा पशु दिखाई नहीं देते हैं। क्योंकि कई जगह पर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। वहीं पशुओं के रेडियम की बेल्ट भी गले में डाली हुई नहीं होती है। जिससे रात्रि के समय अंधेर में दिखाई नहीं देते हैं।

    – इन जगह पर सबसे ज्यादा पशु

    •  शहर में बेगू रोड पर जगदंबे पेपर मील के पास
    •  बेगू रोड पर राजकीय गल्र्ज स्कूल के समीप
    •  अनाज मंडी में राजकीय स्कूल के समीप
    •  डबवाली रोड पर कई जगह
    •  रानियां रोड पर सब्जी मंडी व अन्य जगह पर
    •  गोशाला मोहल्ला में अनेक जगह पर

    ————————————————
    शहर में बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए समय समय पर पहले अभियान चलाए जाते रहे हैं। बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए ठेके पर दिया हुआ है। जल्द पशुओं को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत हो चुकी है। इस पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। इसके बाद शहर में कहीं भी बेसहारा पशु नजर नहीं आएगा।
    – पवन कुमार, उप सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सरसा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here