हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीबीएसएम की म...

    सीबीएसएम की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक बनी हरियाणा केसरी

    युवाओं के लिए अच्छे भविष्य और बेहतरीन पेशेवर जीवन का क्षेत्र है खेल : डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक

    जुलाना (सच कहूँ/कर्मवीर)। चौधरी भरतसिंह मैमोरियल खेल स्कूल निडानी की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक (Priya Malik) ने भिवानी के दिनोद में 23 मार्च को सम्पन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी का खिताब जीतकर संस्था सहित देश प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। भाई सुरेन्द्र सिंह मलिक महिला खेल स्कूल निडानी की 73 किलोग्राम भार वर्ग की होनहार महिला खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में रेखा रानी को 10-0 से हराकर और फाइनल में सोनीपत की काजल को 6-0 से हराकर भिवानी में हरियाणा केसरी खिताब पर कब्जा करके अपने और संस्था के नाम एक और उपलब्धि अर्जित की है।

    संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने प्रदेश की लाडली बेटी प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि संस्था के खिलाड़ियों का हमेशा प्रयास रहता है कि समय-समय पर देश का सम्मान बढ़ाया जा सके।

    डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि प्रिया (Priya Malik) जैसी खिलाड़ी हमारे देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। अन्य खिलाड़ियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर खेलों की ओर जाना चाहिए। खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है, जो तनाव और चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करते हुए खिलाड़ियों को उनके आवश्यक नाम, प्रसिद्धि और धन देने की क्षमता रखता है।

    संस्था चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने महिला खिलाड़ी प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि साधारण किसान जय भगवान के घर जन्म लेने वाली बेटी पर आज पूरा देश गर्व करता है और इससे पहले भी प्रिया ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसमें 2019 में पुणे में आयोजित खेलों इण्डिया में गोल्ड मैडल, 2019 में दिल्ली में आयोजित 17वी स्कूल गेम्स में गोल्ड मैडल और 2020 में पटना में आयोजित नेशनल कैडेट चेपियानशिप में गोल्ड मैडल, वर्ल्ड केडेट कुश्ती चैंपियनशिप 2021 बूडापेस्ट हंगरी में गोल्ड मैडल के साथ अनेक उपलब्धियां शामिल हैं।

    इस मौके पर पूर्व डीजीपी महेन्द्र सिंह मलिक और संस्था चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने पूर्व सरपंच दलीप सिंह मलिक, संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, संस्थाओं के प्राचार्य रामचंद्र, प्रचार्या पूनम श्योराण, प्रवक्ता आनन्द लाठर व प्रशिक्षक जगदीश सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here