हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जैसलमेर से लग...

    जैसलमेर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बजा योग का डंका

    Yoga Day

    जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों एवं जवानों ने विश्व योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योग करने एवं जवानों के ऊंटों के साथ योग कर अद्भुत नजारा पेश करने से योग का डंका गुंजायमान हो उठा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस वर्ष के अंतराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘योग के साथ रहो, घर पर रहो’ पर की तर्ज पर राजस्थान के जैसलमेर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने योग किया। बल के राजस्थान सीमांत महानिरीक्षक पंकज गुमर के दिशानिर्देशन में जैसलमेर सहित राजस्थान से लगती अन्तर्राष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तारबंदी के निकट बल के अधिकारियों एवं जवानों ने सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए योग कर लोगों को स्वस्थ करने का संदेश दिया।

    जैसलमेर के शाहगढ़ क्षेत्र से लगती बल के सेक्टर साउथ के उपमहानिरीक्षक आनंद सिंह तकसत के निर्दशों में बल के जवान ऊंटों के साथ योग करते हुए अदभुत नजारा प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर योग सत्र के दौरान कोविड-19 के संबंध मे सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया।

    सभी सीमा चैकियों पर तैनात बल के जवानों ने किया योग

    इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ में योग के प्रति काफी उत्साह नजर आया लेकिन सीमा पार पाकिस्तानी इलाकों में विश्व योग दिवस पर किसी प्रकार की कोई हरकत एवं हलचल नजर नहीं आई। सभी सीमा चैकियों पर तैनात बल के जवानों ने सुबह योग करके हर समय स्वस्थ एवं चुस्त दुरूस्त रहने का संदेश दिया। जैसलमेर के बल के उत्तर क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं दक्षिण क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक आनंद सिंह तकसत के नेतृत्व में दोनों सेक्टरों की बटालियनों के के जवानों एवं अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपने घरों से मनाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।