हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अहिल्याबाई हो...

    अहिल्याबाई होलकर जयंती मना कर किया स्वागत सम्मान निकाली शोभायात्रा

    Sirsaganj News
    नगर में शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व जलपान करा कर किया स्वागत

    नगर में शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व जलपान करा कर किया स्वागत

    सिरसागंज। (सच कहूँ/अशोक कुमार पत्रकार) लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 बी जयंती के उपलक्ष में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा संस्थान सिरसागंज (Sirsaganj) के पदाधिकारियों ने जिले के नेतागण एवं प्रबुद्ध जनों का स्वागत सम्मान कर नगर में निकाली पहले बाई होलकर शोभायात्रा नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया शोभा यात्रा का स्वागत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जयंती के उपलक्ष में नरसिंह ग्लोबल अकैडमी में जिले के नेतागण एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया सके मुख्य अतिथि सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर जिला सहकारी समिति

    संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह (Atul Pratap Singh) एवं भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दयालु राम दयालू नगर चेयरमैन रंजना सिंह पूर्व चेयरमैन सोनी शिवहरे अरविंद बघेल भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह धनगर डॉ भुवनेश यादव भवंर सिंह धनगर पूर्व चेयरमैन ठाकुर राघवेंद्र सिंह छोटे लाल बघेल असवाई होरी लाल बघेल रामकिशोर बघेल सरवन सिंह बघेल श्री चंद धनगर एवं नवनिर्वाचित सभासद तथा समस्त मीडिया कर्मियों का का फूल माला पटका पगड़ी एवं अहिल्याबाई होलकर चित्र देखकर स्वागत किया।

    Sirsaganj News

    वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर कार्यक्रम में आए लोगों को अहिल्याबाई होल्कर के प्रति जागरूक किया। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा इटावा रोड विजय चौक क्षत्रिय नगर पर समाजसेवी डॉ गुरुदत्त सिंह ने शोभा यात्रा का शाल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा एमडी जैन इंटर कॉलेज मेन रोड मियां बाजार का करहल तिराह होते हुए सोथरा रोड पर समापन किया गया। शोभायत्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा व ठंडा मीठा जल पिलाकर स्वागत किया। कमेटी के संरक्षक मातादीन धनगर व कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार बघेल पत्रकार ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बघेल ने किया कार्यक्रम में कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

    सुरक्षा व्यवस्था में

    एस पी सिटी फिरोजाबाद सीओ सिरसागंज सीओ जसराना सीओ शिकोहाबाद थाना प्रभारी उदयवर मलिक अखिलेश दीक्षित तथा भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here