हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश केन्द्र ने पा...

    केन्द्र ने पांच राज्यों को 3100 करोड़ रुपए की दी सहायता

    Center gave assistance of Rs 3100 crore to five states

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए पांच राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 3113 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर की है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में बाढ़, चक्रवाती तूफान और कीटों के हमलों से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरि और मध्य प्रदेश के लिए 3113. 05 करोड़ रुपए की सहायता राशि को मंजूरी दी है।

    यह राशि राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से दी जायेगी। इसमें से बाढ़ से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश को 280़ 78 , बाढ से प्रभावित बिहार को 1255़ 27 करोड़ , चक्रवाती तूफान निवार और ब्रुेवी से प्रभावित तमिलनाडु को 286 करोड़ , चक्रवाती तूफान निवार से प्रभावित पुड्डुचेरि को 9़ 91 करोड़ और कीटों के फसलों पर हमले से प्रभावित मध्य प्रदेश को 1280 करोड़ रुपए की राशि दी जायेगी।

    केन्द्र सरकार ने इन राज्यों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजे गये केन्द्रीय दलों की रिपोर्ट के आधार पर यह राशि मंजूर की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केन्द्र सरकार ने 28 राज्यों को राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 19036़ 43 करोड़ तथा राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 11 राज्यों को 4409़ 71 रुपए की राशि जारी की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।