हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी इतिहास। केंद्...

    इतिहास। केंद्र सरकार ने गांव अमीन के नाम को बदलकर अभिमन्युपुर करने की मंजूरी दी

    Abhimanyu Pur Village

    महाभारत के दौरान अमीन गांव में कौरव सेना रचा गया था ‘चक्रव्यूह’

    • गांव का नाम परिवर्तन करने के लिए गांव की पंचायत कर चुकी थी प्रस्ताव पारित

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। अमीन गांव का नाम बदलकर अभिमन्युपुर करने को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। अमीन वही गांव हैं, जहां लगभग साढ़े पांच हजार साल पहले महाभारत युद्ध के दौरान अभिमन्यु का वध करने के लिए कौरव सेना ने चक्रव्यूह की रचना की थी। इसके बारे में कहा जाता है कि यहीं गुरु द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह रचा था जिसमें अर्जुन के बेटे अभिमन्यु को वीरगति मिली थी।

    • अमीन शब्द को अभिमन्यु से संबंधित कहा जाता है।
    • इसी गांव के पास कर्णवेध नाम की एक खाई है जहां अर्जुन ने कर्ण को मारा था।
    • अमीन गांव के पास ही एक जयधर जगह है जहां जयद्रथ को अर्जुन ने मारा था।
    • सीएम मनोहर लाल ने ग्रामीणों की मांग पर अमीन का नाम अभिमन्युपुर करने की घोषणाा की थी।
    • गांव का नाम परिवर्तन करने के लिए गांव अमीन की पंचायत प्रस्ताव पारित कर चुकी थी।
    • इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से इसकी फाईल राज्य सरकार के पास भेजी गई थी।

    मुख्यमंत्री का जताया आभार

    गांव अमीन का नाम अभिमन्युपुर किए जाने की केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने पर गांव के सरपंच पुनर्वसु सहित समस्त ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। सरपंच पुर्नवसु ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। सरपंच पुनर्वसु ने बताया कि गांव महाभारतकालीन कुरुक्षेत्र के प्रमुख स्थलों में से एक है। इसका महत्व महाभारत से भी पुराना है।

    2017 में सूर्यकुंड पहुंचे थे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तब की थी घोषणा

    बतां दे कि सीएम मनोहर लाल 13 अक्तूबर 2017 को कु रुक्षेत्र में अष्टकोसी परिक्रमा की शुरुआत करते समय गांव अमीन के पौराणिक तीर्थ अदिति वन सूर्यकुंड पहुंचे थे। वहां अमीन के सूर्यकुंड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने अमीन का नाम उसी दिन से अभिमन्युपुर करने की घोषणा की थी। उस वक्त सीएम ने महाभारत कालीन वीर अभिमन्यु वध से जुड़े अमीन तीर्थ का अवलोकन किया था। गांव अमीन के लोग चाहते थे कि अब नाम परिवर्तन करके अभिमन्युपुर होना चाहिये। इस बारे एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक ने बताया कि गांव अमीन का नाम अभिमन्युपुर किए जाने का नोटिफिकेशन आ चुका है और उन्होंने गांव के सरपंच पुर्नवसु को भी गांव के जितने भी सूचना पट्ट है उनका नाम अभिमन्युपुर किए जाने के निर्देश दिए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।