हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी जसबीर सिंह रा...

    जसबीर सिंह राठी बने लेफ्टिनेंट, बहन व पिता भी हैं सेना में उच्च पदों पर

    Bhiwani
    Bhiwani: जसबीर सिंह राठी बने लेफ्टिनेंट, बहन व पिता भी हैं सेना में उच्च पदों पर

    परदादा, दादा-पिता सहित पूरा परिवार कर रहा है देश के लिए सेवा

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani: चेन्नई आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से जसबीर सिंह राठी पास आउट हुए हैं और अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। पिछले वर्ष चेन्नई से ही जसबीर की बहन सिमरन राठी भी इसी सेंटर से पास आउट हुई थी और गोल्ड मेडल जीता था। इन दोनों बहन-भाई के पिता जय भगवान सिंह राठी सेना में ब्रिगेडियर के पद पर हैं। इनका गांव राठीवास जिला गुडगांव में है और इन बच्चों के दादा कप्तान के पद से रिटार्य हुए थे और इनके परदादा हवलदार के पद से रिटार्य हुए थे। इन बच्चों की मां उर्मिला ग्रेवाल राठी भिवानी के गांव बामला में इश्वर सिंह ग्रेवाल की बेटी हैं। बामला गांव की बेटी उर्मिला का भी इन बच्चों की कामयाबी में बहुत बड़ा योगदान है। इन्होंने स्वयं भी कॉलेज में पढ़ते समय पूरे हरियाणा की एनसीसी की कमांड की थी। इनकी भी सेना में बहुत दिलचस्पी रही है और उर्मिला ग्रेवाल का बड़ा भाई करणबीर सिंह ग्रेवाल इस समय भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर हैं। Bhiwani

    यह भी पढ़ें:– Rupee News: 10,20, 50 नोटों को लेकर केन्द्र सरकार का आया बड़ा बयान, जल्दी पढ़ेेंं