हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    Hanumangarh Theft News: घर की अलमारी से सोने के गहने चोरी

    Rohtak News
    सांकेतिक फोटो

    अलमारी का ताला खोलकर गहने ले गया चोर, पुलिस ने शुरू की जांच

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh Theft News: तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में एक घर की अलमारी से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजकुमार (30) पुत्र महेन्द्र बाजीगर निवासी वार्ड नम्बर 4, गांव मेहरवाला तहसील टिब्बी ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसके कमरे में बनी अलमारी में सोने के गहने रखे हुए थे। इनमें एक कंठी, एक कांटा व कड़ा, एक अंगूठी और एक टिक्का शामिल था। परिवादी ने बताया कि 31 दिसम्बर 2025 को जब उसने अलमारी खोलकर देखी तो सभी गहने गायब थे।

    इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन गहनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अलमारी की चाबी ऊपर ही रखी रहती थी। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलमारी का ताला खोलकर गहने निकाल लिए और फिर ताला बंद कर चाबी वापस ऊपर रख दी। घटना के बाद से परिवादी और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भूराराम को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Hanumangarh Theft News