हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मौसम विभाग की...

    मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

    IMD Update

    17 से 21 मार्च के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में बरसात की संभावना

    • तेज हवाओं के कारण चटाई की तरह बिछी ताजा सींचित गेहूं की फसल

    ओढां। (सच कहूँ/राजू) मौसम विभाग द्वारा 17 से 21 मार्च के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में बरसात की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद सरसा सहित 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बरसात के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है। विभाग की इस चेतावनी के बाद किसानों में चिंता देखी जा रही है। क्योंकि इस समय सरसों का कटान कार्य चल रहा है तो वहीं गेहूं की फ सल भी लगभग अंतिम पड़ाव में है। कृषि विभाग ने किसानों को आगामी 3-4 दिनों तक गेहूं में सिंचाई रोकने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें:– सिख सैनिकों को पहनना होगा बैलिस्टिक हेलमेट

    बीती वीरवार रात्रि तेज हवाओं से गेहूं की फसल को नुक्सान पहुंचा है। नुक्सान उन फसलों में देखा जा रहा है जिनमें ताजा सिंचाई की गई थी। कई खेतों में तो गेहूं की पूरी फसल चटाई की तरह बिछ गई। वहीं जिन किसानों ने सरसों का कटान कर लिया है वे मौसम को देखते हुए फसल को निकालने में लगे हुए हैं।

    मौसम विभाग ने 4 दिनों तक बरसात व तेज हवाओं की दी चेतावनी

    कृषि विभाग के सहायक तकनीक अधिकारी रमेश सहु ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक बरसात व तेज हवाओं की चेतावनी दी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मौसम के मद्देनजर किसान गेहूं की फसल में कुछ दिनों तक सिंचाई तक करें। जिन किसानों ने सरसों कटान कर उसे एकत्रित किया हुआ है कि वो सरसों निकालने में देरी न करें। किसान आशाराम नेहरा, लीलाधर जोशी, डॉ. जगदीश सहारण, दलीप नेहरा, देवीलाल सुथार आदि ने बताया कि अगर इस समय बरसात होती है उन्हें नुक्सान झेलना पड़ेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here