हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जौड़ामाजरा ने ...

    जौड़ामाजरा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सौंपा मुआवजा

    Punjab News
    कैबनिट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे के दस्तावेज सौंपते हुए।

    94 लोगों के बैंक खातों में आई 32 लाख रूपये की मुआवजा राशि | Punjab News

    • फसलोंं के खराबे की विशेष गिरदावरी जारी, मुआवजा भी जल्द मिलेगा | Punjab News

    समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। पंजाब के सूचना व लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Chetan Singh Jauramajra) ने वीरवार को एसडीएम दफ्तर में बाढ़ प्रभावित 94 लोगों को उनके नुक्साने गए घरों के मुआवजे के तौर पर 32 लाख रूपये बैंक खातों में डालने के दस्तावेज सौंपे। जौड़ामाजरा ने लोगों से बात करते भरोसा दिया कि सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम मान पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि बाढ़ से लोगों के हुए नुक्सान का एक-एक पैसा मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। Samana News

    इसके अलावा सीएम के आदेशों के तहत बाढ़ से हुए फसलों के नुक्सान, घरों व अन्य नुक्सान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी भी करवाई जा रही है व इसे 15 अगस्त तक मुकम्मल कर पीड़ित किसानों को मुआवजा जल्द दिया जाएगा। इस मौके उनके साथ हरजिन्दर सिंह मिंटू, एडवोकेट गुलजार सिंह विर्क, गुरदेव सिंह टिवाणा, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, सुरजीत सिंह फौजी, अमरदीप सिंह सोनू थिन्द, एसडीएम चरनजीत सिंह, तहसीलदार लार्सन सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

    उन्होंने कहा कि बाढ़ की मार ने राज्य भर में भारी तबाही मचाई व पंजाब सरकार ने सीएम के आदेशों पर पहरा देते बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को कम कर फौरी राहत देने के लिए दिन-रात एक कर बाढ़ पीड़ितों की संभाल की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में पंजाबियों के साथ डटकर खड़ी है। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– आशीर्वाद योजना: संगरूर को 4.67 करोड़ रुपये जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here