हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी छतारी थाना पु...

    छतारी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40,600/- रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, अवैध असलहा मय कारतूस आदि बरामद

    बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) थाना छतारी पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण द्वारा संयुक्त रुप से वांछित एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर (Bulandshahr) ग्राम नगलिया पुलिया के पास से अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 04 शातिर सदस्यों को 40,600 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, अवैध असलहा मय कारतूस आदि सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना छतारी पर मुअसं- 136/23 धारा 414 भादवि व 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन धमकी, मांगा खून के बदले खून, पूर्व सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता शीत कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी प्रकाश नगर थाना देहात कोतवाली जनपद दतिया (मध्य प्रदेश अयोध्या प्रसाद पुत्र जीनूफा निवासी उपरोक्त शोकेन्द्र पुत्र शिमतरी निवासी उपरोक्त देवर कुण्डी पुत्र हरेन्द्र नि0 सिंगवासा थाना केन्ट जनपद गुना (मध्य प्रदेश) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार छतारी व0उ0नि0 दलवीर सिंह, उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 अनोखेपुरी है0का0 निकुंज कुमार, है0का0 राशिद अली, का0 हरिओम, का0 ललित कुमार स्वाट टीम ग्रामीण उ0नि0 सुधीर अहलावत है0का0 महेश का0 आकाश, का0 मनीष, का0 सर्वेन्द्र आदि शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here