हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आगे बढ़ता राजस...

    आगे बढ़ता राजस्थान, 232 नगरीय निकायों में 1528 करोड़़ के कार्यों का शिलान्यास

    Jaipur News
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    सड़कों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण पर होंगे खर्च | Jaipur News

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शनिवार को 232 नगरीय निकायों में 2 हजार 642 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1528 करोड़़ की लागत के 4 हजार 101 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर वर्चुअली किया जाएगा। Jaipur News

    गालरिया ने कहा कि बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अनेक घोषणाएं की गई हैं। इनमें से पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों को विभाग द्वारा प्रमुखता से समय पर पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जुलाई को इन कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन व नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। Jaipur News

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा गत 4 वर्षों में 64 हजार 946 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण व विकास कार्य करवाए गए है। वर्ष 2011 की जनगणनानुसार 500 से अधिक आबादी के कुल 851 गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है एवं शेष रहे गाँवो को जोड़ने का काम भी निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है। Jaipur News

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम जयपुर हेरिटेज में 20 करोड़़ के 25 कार्य, नगर निगम जयपुर ग्रेटर के 19 करोड़़ के 174 कार्य, नगर परिषद चौमूं में 10 करोड़़ के 11 कार्य एवं जयपुर जिलें की विभिन्न नगर पालिकाओं में लगभग 6-6 करोड़़ की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमे सांभर में 11 कार्य, जोबनेर में 30 कार्य, विराटनगर में 41 कार्य, पावटा प्रागपुरा में 26, किशनगढ़ रेनवाल में 47, बगरू में 21, शाहपुरा में 35, चाकसू में 11, बस्सी में 14 और मनोहरपुर एवं नरायणा में 41 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र में 20 कि.मी., नगरपरिषद क्षेत्र में 35 कि.मी और नगर निगम क्षेत्र में 50 कि.मी के कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे है।

    यह भी पढ़ें:– नशा बेचने वालों के खिलाफ राजस्थान में बड़ी कार्रवाई श्रीगंगानगर पुलिस की प्रदेश में पहली कार्रवाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here