हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मुख्यमंत्री भ...

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: फसल खराब होती है तो पहले मिलेगा मुआवजा

    CM Bhagwant Mann sachkahoon

    कोई कमीशन मांगे तो हेल्पलाइन नंबर याद रखना

    • नकली बीज और स्पे्र की डील करने वालों पर होगी जांच

    अश्वनी चावला, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मानसा में गुलाबी सुंडी की वजह से खराब हुई नरमे की फसल के बदले किसानों को मुआवजा का चेक दिया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कुदरती प्रकोप की वजह से किसी की फसल खराब होती है तो पहले मुआवजा मिलेगा। उसके बाद गिरदावरी होगी। बता दें कि गुलाबी सुंडी से नरमे के नुकसान के बदले सीएम ने 1 अरब 1 करोड़ 39 लाख 45 हजार 87 रुपए के मुआवजे को मंजूरी दी है। यह मुआवजा सिर्फ मानसा जिले को मिला है। इसमें साढ़े 7 करोड़ से ज्यादा रकम नरमा चुगने वाले मजदूरों के लिए है। बाकी सारा पैसा किसानों को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि गिरदावरी होने तक किसान को घर का खर्च चलाने के लिए पैसा दिया जाएगा। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने यह भी कहा कि गुलाबी सुंडी के हमले का मुआवजा किसानों के खाते में आएगा। अगर किसी को दिक्कत हो तो पार्टी के एमलए को मिल लेना। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इसके बदले कमीशन मांगे तो फिर पंजाब सरकार का एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 याद रखना। इस मौके किसानों ने कहा कि 1.36 हजार एकड़ नरमा गुलाबी सुंडी से खराब हुआ। इलाज और शादी करवानी थी, वह सारे सपने टूट गए।

    किसी ने किसानों के बारे में सोचा नहीं

    सीएम (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि किसी ने खेती को फायदेमंद धंधा बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सीएम ने कहा कि सिर्फ अपने ही घर भरे। कई नहर इनके खेतों में जाकर खत्म हो जाती हैं। हम नहर के लिए कत्ल कर रहे हैं। पिछली बार सफेद सुंडी ने नुकसान किया। उसके लिए किस्मत जिम्मेदार नहीं है। जिन्होंने नकली बीज और नकली स्प्रे की डील की, वह जिम्मेदार हैं। सफेद सुंडी ने घरों में सफेद चादर बिछा दी। मान ने कहा कि ऐसे लोगों की भी जांच होगी, जिन्होंने सफेद और गुलाबी सुंडी के नाम पर घपला करने वालों की जांच होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here