हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने किया प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन

    Gurugram News
    Gurugram News: विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन कराते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

    धन के अभाव में कोई भी गरीब नागरिक इलाज से वंचित ना रहे: नायब सिंह सैनी

    • प्रदेश में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना से हो रहा गरीबों का उपचार
    • बोले, स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Prem Sagar Cardiac Hospital: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी बनने वाली सभी जिम्मेदार संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर सेक्टर 12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास गुरुग्राम द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। Gurugram News

    उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, विवेकानंद आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष विनोद मित्तल तथा सहयोगी मुकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द जी के 163वें जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति तथा पौंगल पर्व की शुभकामनाएं भी दी। हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती, सुलभ और प्रभावी हों। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के संदेश से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने हरियाणा में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि धन के अभाव में कोई भी गरीब नागरिक इलाज से वंचित न रहे। प्रदेश में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सह संघचालक प्रताप यादव, प्रांत प्रचारक डॉ. सुनील कुमार, विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे। Gurugram News

    70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिल रहा 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज

    इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये वार्षिक तक नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 26,513 बुजुर्गों के इलाज पर 53 करोड़ 57 लाख रुपये के क्लेम प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में वही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों, जो निजी अस्पतालों में मिलती हैं।

    इसी दिशा में पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में ऐसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में इन सुविधाओं को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था को सहयोग करने वाले गणमान्य को सम्मानित करने के साथ-साथ संस्था को 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने को घोषणा भी की।

    यह भी पढ़ें:– UP Railway: खुशखबरी, यूपी के इन जिलों की हो गई मौज, आने वाली है नई रेलवे लाइन