हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश One-Time Sett...

    One-Time Settlement Scheme: हरियाणा के व्यापारियों को ‘नायब’ तोहफा

    Haryana News
    One-Time Settlement Scheme: हरियाणा के व्यापारियों को 'नायब' तोहफा

    स्कीम लागू, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ, 7 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

    One-Time Settlement Scheme: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने रविवार को प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का शुभारंभ किया। जीएसटी के लिटिगेशन में सालों से फंसे व्यापारियों के लिए यह स्कीम 3 श्रेणियों में बनाई गई है। पहली श्रेणी एक लाख से 10 लाख, दूसरी 10 लाख से 10 करोड़ और तीसरी में 10 करोड़ से ऊपर टैक्स वाले व्यापारियों को शामिल किया गया है। वे बिहार दिवस के मौके पर स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। तीनों श्रेणियों में ब्याज और पेनल्टी को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की गई। Haryana News

    1 लाख से ज्यादा टैक्स का ब्याज-पेनल्टी माफ

    मुख्यमंत्री ने स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के लाखों व्यापारियों को फायदा मिलेगा। 7 अप्रैल से इस स्कीम के आवेदन शुरू होंगे। व्यापारी 180 दिन यानि 3 महीने के लिए ही इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे व्यापारी जो जीएसटी के लिटिगेशन में वर्षों से फंसे हुए थे, उनके लिए हम वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं।

    इसमें 1 लाख से 10 लाख तक के टैक्स के मामलों में ब्याज और पेनल्टी पूर्ण रूप से माफ की गई है, साथ ही मूल राशि का मात्र 40 प्रतिशत ही देना होगा। ये व्यापारी मूल राशि को भी दो किस्तों में चुका सकते हैं। इसके बाद 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के मामलों में ब्याज-पेनल्टी माफ और मूल में से 50% देना होगा, जबकि 50% माफ किया जाएगा। 10 करोड़ से ऊपर तक के मामलों में ब्याज- पेनल्टी पूर्ण रूप से माफ होगा हालांकि इन्हें सारा मूल चुकाना होगा।

    टॉप पाँच करदाताओं और अधिकारियों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला जोन के 5 सर्वश्रेष्ठ करदाताओं को सम्मानित किया। इनमें हिन्दुस्तान पैट्रोलियम अंबाला, जीवन बीमा निगम करनाल, मैसर्ज सैनसन पेपर कुरुक्षेत्र, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंचकुला, ब्लयू क्राफ्ट एग्रो प्राईवेट लिमिटेड यमुनानगर शामिल रहे। इसी तरह मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आबकारी एवं काराधान विभाग के 5 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें डिप्टी एक्साईज एवं टैक्सेज कमीश्नर करनाल नीरज, डीईटीसी हिसार तरूणा लांबा, ईटीओ गुरुग्राम गौरव, ईटीओ रेवाडी परमजीत यादव, एटीओ सोनीपत संदीप पुनिया को सम्मानित किया।

    55 रुपए मिलेगा आढ़तियों को कमीशन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद पर आढ़तियों का कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 55 रुपये प्रतिे क्विंटल किया है। अब तक आढ़तियों को 309 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश में ‘कस्टम मिल्ड राइस डिलीवरी’ के लिए सभी राइस मिलर्स को 31 अगस्त, 2024 तक 62 करोड़ 58 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि स्वरूप बोनस दिया गया है। Haryana News

    इस विद्यालय के प्रांगण में खरपतवार की जगह अब लहराएंगे सौंदर्यकरण के पौधे!