Rajasthan Day 2026: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने जेकेके की आर्ट गैलरी में जवाहर कला केन्द्र राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी (JKK Art Exhibition) का शुभारम्भ किया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर, तीन चित्र प्रदर्शनियों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी प्रदर्शित चित्रों को बारीकी से देखा और उनके कलाकारों से चित्रों के विषय में बात कर बेहतरीन चित्रों की प्रशंसा की और चित्र कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। Rajasthan News
सीएस ने किया पोस्टर विमोचन | Rajasthan News
मुख्य सचिव ने जवाहर कला केंद्र की ओर से राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न अकादमियों के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया। इससे पूर्व मुख्य सचिव के आगमन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला- साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व एवं जवाहर कला केन्द्र के महानिदेशक प्रवीण गुप्ता, उप सचिव कला- साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग एवं जवाहर कला केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा, पुनीता सिंह, दलीप सिंह राठौड़, ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष, पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द, जवाहर कला केन्द्र की वरिष्ठ लेखा अधिकारी बिंदु भोभरिया, हरशिव जोशी कला मेला संयोजक नाथूलाल वर्मा, मनीष शर्मा, विनय शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। Rajasthan News















