बच्चों की पसंदीदा जगह मनाली की सुंदर पहाड़ियां

Manali Tourism
Manali

‘‘आज सच कहूँ आपको ले चलता है, प्रकृति सौंदर्य प्रदत्त हिल्सस्टेशन, मनाली में। जहां आप गर्मी के मौसम में ठण्डे व शान्तिमय वातावरण का आनन्द ले सकेंगे। यह कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों के बीच, यह सबसे आकर्षक हिल स्टेशन है।’’

हसीन वादियों का सफर…

1. मनाली

मनाली बहुत ही सुन्दर हिलस्टेशन है जहां बहुत-सी चीजे करने के लिए हैं। इस जगह को परमेश्वर की घाटी के रूप में जाना जाता है। चाहे आप एक साहसी और खेल उत्साही हो या शांत परिवेश चाहने वाले हो, मनाली में सभी के लिए कुछ है। कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों के बीच, यह सबसे आकर्षक हिल स्टेशन है, जो 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता, संस्कृति और बर्फ से ढकी हुई पहाड़िया आप को सम्मोहित कर देगी। मनाली में आने वाले ज्यादातर लोग यहां पर एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए आते हैं जैसे ट्रेकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग करना नहीं भूलते।

मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल

सोलांग वेली-

सोलांग वेली को स्नो पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। सोलांग वेली मनाली की बेहद प्रसिद्ध वेली है। यह वेली 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सोलांग वेली मनाली शहर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां सर्दियों में स्नो फॉल ओर गर्मियों में यहां का हरा भरा वातावरण मन को बहुत ही रोमांचित कर देता है। यहां हर साल सर्दियों में विंटर फेस्टिवल होता है। इसके अलावा सोलांग वेली के यहां आप घुड़सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

रोहतांग पास-

रोहतांग पास में आप पहाड़ों ओर ग्लेशियर का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। रोहतांग पास मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हर साल देशी ओर विदेशी लाखों पर्यटक यहां घूमने आते है। यहां जाने के लिए पहले परमिशन लेनी पड़ती है। यह स्थान हर साल मई से अक्टूबर महीने में खुलता है। इसके साथ आप यहां आकर ट्रेकिंग माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3979 मीटर है। यहां से हिमालय की चोटियों और नदी का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है। यहां आप अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते है। सीजन में रोहतांग पास पर्यटकों से लबालब भरा रहता है। यहां चारो तरफ आप को बर्फ की चादर ही दिखाई देगी।

जोगिनी वॉटर फॉल-

जोगिनी वॉटर फॉल मनाली की घाटी में स्थित बहुत ही खूबसूरत झरना है। जो वशिष्ट मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। मनाली में यह झरना बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर एक मंदिर भी बना हुआ है। यह प्राकृतिक वॉटर फॉल है। यहां पर आप पहाड़ों की वादियों का भरपूर आनंद ले सकते हो। यहां पर पानी 160 फिट की उंचाई से गिरता है। यहां का वातावरण बहुत ही सुकून देता है। जिसको प्राकृतिक चीजों से प्रेम है उनको यहां पर जरूर आना चाहिए। यह जगह आप के मन को रोमांचित कर देगी। यह झरना मनाली मॉल रोड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह वॉटर फॉल देखने हर साल देशी और विदेशी लोग हजारों की संख्या में आते हैं।

पार्क ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह पार्क भारत के सबसे प्रमुख उद्धानों में से एक हैं। साल 2014 में इस पार्क को युनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां पर आप को बहुत सारे सुन्दर और विलुप्त जीव जन्तु देखने को मिल जाएंगे। यह कुल्लू का बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस पार्क को 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। इस पार्क को जवाहर लाल नेहरू ग्रेट हिमालयन पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां का शान्त वातावरण बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप मनाली आए हैं तो आप को ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here