हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एक ही फ्लोर प...

    एक ही फ्लोर पर होंगे बच्चा वार्ड, चाइल्ड आईसीयू व एचडीयू

    Hanumangarh News
    एक ही फ्लोर पर होंगे बच्चा वार्ड, चाइल्ड आईसीयू व एचडीयू

    स्टाफ उपलब्ध होने पर शुरू होगा चाइल्ड आईसीयू

    हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय (Government District Hospital) में बच्चा वार्ड को दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर स्थानांतरित किया गया है। स्टाफ की उपलब्धता होने पर इसी मंजिल पर बच्चों की आईसीयू और एचडी यूनिट भी शुरू की जाएगी। पहले जो बच्चा वार्ड था वह दूसरे फ्लोर पर एसएमसीयू के नजदीक था। उसमें करीब 19-20 बच्चे थे। उसे तीसरे फ्लोर पर बड़े हॉल में शिफ्ट किया गया है। Hanumangarh News

    वर्तमान बच्चा वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है। उसमें सेपरेट दस केबिन बने हुए हैं। जबकि पूर्व में जिस जगह बच्चा वार्ड बना हुआ था वहां जगह कम होने के कारण भीड़भाड़ रहती थी। लेकिन अब बच्चा वार्ड शिफ्ट होने से रोगियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। पीएमओ डॉ. शंकर सोनी ने बताया कि नेशनल हैल्थ मिशन राजस्थान की ओर से 2019-20 में राजकीय जिला चिकित्सालय में थर्ड फ्लोर पर चाइल्ड केयर यूनिट का निर्माण किया गया था। अब यहां पर चाइल्ड वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड शुरू किया जा रहा है। इसमें कुल 42 वार्ड हैं। इनमें 42 बैड हैं। इन 42 में से 30 बैड बच्चा वार्ड के थे। चार बैड की पीडिया आईसीयू व 8 बैड की एचडी यूनिट थी।

    अब 20 बैड का बच्चा वार्ड शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही एमएन की यूनिट भी शुरू की जाएगी। पीएमओ डॉ. सोनी ने बताया कि जो भी बच्चा गंभीर रोगी है। जिसे निमोनिया, बुखार सहित अन्य रोगों से पीड़ित बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। यहीं पर बाद में स्टाफ उपलब्ध होने पर चाइल्ड आईसीयू शुरू किया जाएगा। बच्चा वार्ड, चाइल्ड आईसीयू व एचडीयू एक ही फ्लोर पर होने से बेहतर सुविधा होंगी। Hanumangarh News