हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    कोरोना का कहर: चीन के अस्पतालों में लाशों के ढेर, सभी देश अलर्ट, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

    China Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चीन, जापान, अर्जेटीना, दक्षिण कोरिया, (China Corona News ) अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। चीन में कोविड-19 केसों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ 7 वैरिएंट के 4 केस भारत में भी पाए गए हैं। गुजरात में 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं। वायरस विशेषज्ञ एरिक फेइगल के मुताबिक चीन की राजधानी बीजिंग में लगातार लाशों का अंतिम संस्‍कार चल रहा है। मुर्दाघर भरे हुए हैं।

    लाशों को रखने के लिए रेफ्रिजेरेटर की जरूरत है। 2000 लाशों का अंतिम संस्‍कार किया जाना है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि साल 2020 के हालात फिर से आ रहे हैं लेकिन इस बार यह चीन में हो रहा है न कि यूरोप समेत पश्चिमी देशों में। बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना प्रत‍िबंधों में ढील दिए जाने के बाद कोरोना के मामलों में भयानक तरीके से वृद्धि हुई है।

    coronavirus-cases sachkahoon

    डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में एंटीबायोटिक दवाओं की कमी की चेतावनी दी

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी देते हुए कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण पेनिसिलिन और एमोक्सिसिलिन सहित एंटीबायोटिक दवाओं की कमी हो चुकी है। यह जानकारी डब्ल्यूएचओ समूह के दवा आपूर्ति और अभिगमन के प्रमुख लिसा हेडमैन ने दी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा जिन देशों के डेटा एकत्रित किए गए हैं, उनके अनुसार यूरोपीय संघ के देशों, कनाडा और अमेरिका सहित 35 देशों में लगभग 80 प्रतिशत पेनिसिलिन से संबंधित एंटीबायोटिक दवाओं की कमी हो चुकी हैं जबकि गरीब और छोटे देशों की स्थिति और ज्यादा खराब है क्योंकि उन्हें एंटीबायोटिक दवाओं का आयात करना पड़ता है।

    हेडमैन ने फाइनेंशियल टाइम्स को कहा,“यह कमी इसलिए हुई है क्योंकि देशों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पहले वर्ष में बिना मास्क के श्वसन संक्रमण हमें इतनी बुरी तरह प्रभावित करेगा।” समाचारपत्र ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि इन दवाओं की कमी का एक अन्य कारण कोविड-19 महामारी है जिसके कारण आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान उत्पन्न हुआ और एंटीबायोटिक दवाओं की मांग में कमी हुई, जिसके परिणामस्वरूप उनका उत्पादन भी कम हो गया। फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के फार्मासिस्टों ने भी सर्दियों की लहर में फ्लू और कोविड-19 के कारण बढ़ती मांग के बीच दर्द निवारक दवाओं की कमी की जानकारी दी है।

    ये लक्षण दिखे तो तुरंत करवाएं जांच | China Corona News

    • गले में खराश
    • छींक
    • बहती नाक
    • बंद नाक
    • बिना कफ वाली खांसी
    • सिरदर्द
    • कफ के साथ खांसी
    • बोलने में परेशानी
    • मांसपेशियों में दर्द
    • गंध ना आना
    • अधिक बुखार
    • कंपकंपी के साथ बुखार
    • लगातार खांसी
    • सांस लेने में समस्या
    • थकान महसूस होना
    • भूख में कमी
    • डायरिया
    • बीमार होना

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here