हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एलएलबी के छात...

    एलएलबी के छात्र को गाड़ी से कुचलने का आरोपी सिविल इंजीनियर काबू

    Gurugram News
    Gurugram News: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक मोहित व उसकी गाड़ी।

    एलएलबी के छात्र की हो गई थी मौत, उसका साथी हुआ था घायल

    • पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कोडा कार भी बरामद की | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: दो दिन पूर्व तेज रफ्तार कार से दो युवकों को रौंदने का आरोपी सिविल इंजीनियर को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जा से हादसे के समय चलाई जा रही गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी का नाम मोहित (सिविल इंजीनियर) है। वह गांव नूरपुर बोहड़ाकलां का रहने वाला है। Gurugram News

    बता दें कि 24 जून की सुबह करीब तीन बजे हर्ष नामक युवक अपने दोस्त के साथ नेशनल हाइवे-48 स्थित चंचल होटल पर खाना खाने के लिए गया था। होटल में भीड़ होने के कारण वे होटल से बाहर आकर खड़े हो गए। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कोडा गाड़ी को उसका ड्राइवर तेज गति से आया। उस गाड़ी की टक्कर सडक किनारे खड़े हर्ष व उसके दोस्त को लगी। गाड़ी इतनी तेज गति में थी कि दोनों युवक गाड़ी की टक्कर लगते ही गाड़ी के आगे से दूर जाकर गिरे। इस हादसे में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।

    दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था, वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस थाना सेक्टर-37 में आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसकी धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी का नाम मोहित है। वह गुरुग्राम के गांव नूरपुर बोहड़ाकलां का रहने वाला है। वह बीटेक सिविल इंजीनियर है।

    आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर की नौकरी करता है। सेक्टर-14 में एक पीजी में रहता है। वह कंपनी में ड्यूटी खत्म करके गाड़ी से पीजी में जा रहा था। गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गई थी और एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने उसकी कार भी कब्जे में ली है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस: कैथल में 5 हजार लोगों ने नशा ना करने की ली शपथ