हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश झारखंड में झड़...

    झारखंड में झड़प, एक की मौत, कई जवान घायल

    कार्रवाई में एक स्थानीय युवक की मौत हो गई (Jharkhand Assembly Election)

    गुमला/रांची (एजेंसी)। झारखंड में गुमला जिले के सिसई (Jharkhand Assembly Election) विधानसभा क्षेत्र में कुदरा पंचायत के बघनी गाँव में मतदान केंद्र संख्या 36 पर शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत तथा कई जवानों के घायल हो गए। मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि कुछ असामाजिक तत्व बूथ के आसपास जमा हो गए और कतारबद्ध मतदाताओं के बीच में खड़े होने लगे।

    • इस पर पुलिस के जवानों ने उन्हें कतारबद्ध होकर मतदान करने को कहा तो वह उलझ गए।
    • इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
    • ग्रामीणों के पथराव में कई जवान घायल हो गए हैं।
    • उन्हें रोकने के लिए जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

    विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस के नोडल पदाधिकारी बनाए गए एम. एल. मीना ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) जवानों के हथियार छीनने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए जवानों को फायरिंग करनी पड़ी। इस कार्रवाई में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।