हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश मध्य कश्मीर औ...

    मध्य कश्मीर और धर्मशाला में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त

    श्रीनगर (एजेंसी)। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सोमवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि वटलार गांव में बादल फटने से एक नदी में बाढ़ आ गयी। बाढ़ की चपेट में कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।

    घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालने के लिए इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल करने का काम भी जारी है।

    इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला जिले में बादल फटने से कई मकान जमींदोज हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कारों तक पानी में बह गई। हालांकि अभी तक जानी नुक्सान के बारे में पता नहीं चल पाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।