हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में मुआ...

    पंजाब में मुआवजे को सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    Bhagwant Mann

    सीएम मान ने सभी नुकसान के मुआवजे की घोषणा की

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए सीएम मान ने कहा कि प्रकृति के इस संकट में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसान हिम्मत रखेंगे तो नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने खुद प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

    यह भी पढ़ें:– अमेरिका के गुरुद्वारे में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    पिछले वर्षों की तुलना में 25% अधिक मुआवजा दिया जाएगा

    पिछले वर्षों की तुलना में इस बार किसानों को 25% अधिक मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि फसल क्षति के मुआवजे में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यदि फसल क्षति 75 प्रतिशत से अधिक होती है तो राज्य सरकार किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि यदि नुकसान 33 से 75 प्रतिशत तक होता है तो किसानों को 6750 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि मजदूरों को 10 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा ताकि उन्हें किसी तरह की आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पूरे घर के नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 95,100 रुपये दिए जाएंगे, जबकि घरों को मामूली क्षति के लिए 5,200 रुपये दिए जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here