अपने फ्रिज का रखें खास ख्याल

अगर आप सब्जियों को बाजार से लाकर सीधा फ्रिज में रख देते हैं तो अपनी इस आदत को बदल डालिए। क्योंकि यदि सब्जियां गंदी होंगी तो फ्रिज भी गंदा हो जाएगा।

आज फ्रिज (Fridge) ने आपकी रसोई में सबसे महत्वपूर्ण जगह पर कब्जा जमा लिया है। अब इसमें रखी जाने वाली चीजों और नियमों का जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:– हो जाए सावधान! यह खबर आपके लिए, गैस पर खाना पकाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुक्सान

  • अगर आप सब्जियों को बाजार से लाकर सीधा फ्रिज में रख देते हैं तो अपनी इस आदत को बदल डालिये। क्योंकि यदि सब्जियां गंदी होंगी तो फ्रिज (Fridge) भी गंदा हो जाएगा। इसलिए कोशिश करें सब्जी को धोकर रखें। अगर धोकर रखने का वक्त नहीं रहता तो उन्हें अखबार में लपेटकर या जिप लॉक बैग में रखें। ऐसा करने से फ्रिज साफ-सुथरा रहेगा और सारी सब्जियां व्यवस्थित रहेंगी।
  • सामग्री को निर्धारित जगह पर रखें, जैसे स्लाइडिंग ड्रॉअर में फल, बटर ट्रे में बटर और दरवाजे पर सकरी शेल्फ में मसाले रखें। अलग से आॅर्गेनाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दूध, दही, पनीर, मावा आदि दुग्ध पदार्थों को पहले कम्पार्टमेंट में ही रखें, क्योंकि यहां ठंडक ज्यादा होती है। इसके ठीक नीचे वाले भाग में वे सामान रखें जो आने वाले 12 घंटों में उपयोग कर सकते हैं। कई बार सामान सबसे आखिर में रखने पर नजर में नहीं आता और इस्तेमाल नहीं हो पाता।
  • फल व सब्जियों को एक साथ नहीं, अलग-अलग रखें। अगर सब्जियों को स्लाइडिंग ड्रॉअर में रख रहे हैं तो फलों को उसके ऊपर वाली ट्रे में रखें। एक साथ रखने पर इनके जल्दी खराब होने की आशंका रहती है।
  • हरा लहसुन व हरा प्याज फ्रिज (Fridge) में खुला न रखें। ऐसा करने से गंध फैल जाती है। कोशिश करें कि इन्हें एयरटाइट डिब्बे में बंद करके ही फ्रिज में रखें।
  • एक-दो सप्ताह में फ्रिज को पूरी तरह से साफ करें। ऐसा करने से फ्रिज में पड़ी फालतू चीजें निकल जाएंगी और बैक्टीरिया भी नहीं पनपेंगे। सफाई करने पर ये भी पता चलेगा कि कौन-सा सामान खत्म हो गया है व क्या मंगाना है। इस दौरान यह भी देखें कि किस सामान की एक्सपायरी डेट पास आ रही है, ताकि समय से पहले उसका उपयोग कर सकें।
  • रेफ्रिजरेटर के कंडेंसर पर धूल जम जाती है जिससे उसकी कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। उसे माह में एक बार जरूर साफ करें (स्विच को आॅफ करने के बाद)।
  • फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें। दरवाजा बार-बार खोलने या खुला रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ जाता है और अंदर रखा सामान खराब हो सकता है।                                                             -कर्मजीत कौर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।