हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ जल स्रोतों को...

    जल स्रोतों को संभालने के लिए पंजाब अपनाएगा ‘एकीकृत राज्य जल योजना’

    Chandigarh News
    Chandigarh News: जल स्रोतों को संभालने के लिए पंजाब अपनाएगा ‘एकीकृत राज्य जल योजना’

    सीएम भगवंत मान ने 14 एक्शन प्लान को दी स्वीकृति

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने भूमिगत पानी की संभाल व पानी का स्तर ऊपर उठाने के लिए एकीकृत्त राज्य जल योजना के हिस्से के तौर पर 14 सूत्रीय एक्शन प्लान को स्वीकृति दे दी है। एकीकृत्त राज्य जल योजना संबंधी जल स्रोत विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते सीएम मान ने कहा कि जल स्रोत विभाग द्वारा यह योजना सभी प्रमुख विभागों के साथ विचार विमर्श करने के बाद बहुत ही बारीकी से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति बहुत चिंताजनक है क्योंकि कुल 153 में से 115 ब्लॉकों में भूमिगत अधिक पानी निकाला जा रहा है। Chandigarh News

    न ने कहा कि इस योजना में पूरा ध्यान भूमिगत पानी बचाने व विभिन्न उद्देश्यों के लिए नहरी पानी के इस्तेमाल बढ़ाने पर दिया गया है। सीएम ने भूमि के नीचे से 5.2 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी निकालने पर पानी के स्तर में सालाना औसतन 0.7 मीटर की गिरावट पर भी चिंता जताई। उन्होने कहा कि कृषि के लिए जमीनी पानी की मांग को घटाकर सिंचाई तकनीकों में सुधार कर, भूमिगत पानी के स्तर में सुधार करते हुए इस उद्देश्य की प्राप्ति हो सकती है। मान ने कहा कि इसके साथ साथ अन्य टिकाऊ स्रोतों की तलाश, पानी की गहराई के बारे में सर्वेक्षण व सतही पानी के इस्तेमाल को उत्साहित करने के लिए प्रयास किए जाएं।

    मान ने कहा कि सरकार पहले ही मौजूदा सतही जल बुनियादी ढांचे के विस्तार व बहाली के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का फर्ज बनता है कि हर टेल पर पानी पहुंचे व इस सिद्धांत पर चलते सरकार ने 30-40 सालों से बंद पड़े तकरीबन 63 हजार किलोमीटर रजबाहों को पहले ही शुरु कर दिया है। इसके अलावा 30-40 सालों से बंद पड़ी 545 किलोमीटर लम्बी 79 नहरों को भी फिर से शुरु किया है। मान ने एकीकृत्त राज्य जल योजना के हिस्से के तौर पर 14 सूत्रीय कार्य योजना को स्वीकृति दी, जिसमें खेतों में पानी की सोच-समझ कर इस्तेमाल के लिए प्रभावशाली सिंचाई योजना शामिल है। Chandigarh News

    सीएम मान ने कहा कि योजना अनुसार अतिरिक्त उपलब्ध पानी नहर व डिस्ट्रीब्यूटर्स से सीधे साथ लगते जोहड़ों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जोहड़ का पानी लिफ्ट सिंचाई प्रणाली से खेतों में लाया जाएगा, जिससे सतही पानी की सिंचाई अधीन रकबा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए चैक डैम व नए तालाबों का निर्माझा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Health Department: स्वास्थ्य विभाग ने सुखदुआ (किन्नर समाज) के साथ की विशेष बैठक