हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम मान ने प...

    सीएम मान ने पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के जन्मदिन पर दी बधाई

    सीएम भगवंत मान पार्टी प्रचार के लिए गुजरात में व्यस्त

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर सोमवार को 33 साल की हो गईं है। सोमवार का दिन उनके लिए खास है। शादी के बाद उनका यह पहला जन्मदिन है। लेकिन सीएम भगवंत मान पार्टी प्रचार के लिए गुजरात में व्यस्त हैं। उन्होंने ट्वीट करके अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भगवंत मान ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट से डॉ. गुरप्रीत कौर के लिए मैसेज ट्वीट किया है। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया है और इसके साथ ही लिखा है-जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकें। पंजाब की सेवा करने के मेरे इरादे और सफर में आप हमेशा मेरा हमसफर बने रहो, वाहेगुरु तंदुरुस्ती बख्शे।

    यह भी पढ़ें:– 5 मिनट में चोरी कर लेते थे लग्जरी गाड़ियां, कई राज्यों में थी दहशत

    बता दें कि डॉ. गुरप्रीत कौर को जुलाई से पहले कुछ करीबियों के अलावा कोई और नहीं जानता था। लेकिन अब पंजाब के अधिकतर लोग उनकी सादगी की चर्चा करते हैं। सिर्फ घर ही नहीं, राजनीति में भी वह सीएम भगवंत मान की हमसफर बन चुकी हैं। कुछ महीने पहले वह पंजाब की महिला आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करती दिखी थी। इतना ही नहीं, कई अहम कार्यक्रमों में वह सीएम भगवंत मान के साथ कदम से कदम मिला कर चलना ही पसंद करती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here