हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हमने दीं 26,7...

    हमने दीं 26,797 सरकारी नौकरियाँ: मान

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुये कहा कि इन्होंने युवाओं को भटकाया जबकि उनकी सरकार ने 26,797 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर उन्हें राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाया है। मान ने मंगलवार को यहां नए भर्ती हुए पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह समूची भर्ती प्रक्रिया केवल योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।

    यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर विक्की बलेटिया गिरफ्तार, हथियार बरामद

    अब ये नौजवान सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और उन्हें पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल 11 महीनों में इतनी बड़ी संख्या में नौकरियाँ देने से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है कि युवाओं के कल्याण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए वह कितनी संजीदा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र मंतव्य नौजवानों की अथाह शक्ति को रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करना है। पंजाब को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए यह समय की मुख्य जरूरत है। उनकी सरकार राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए भविष्य के लिए योजना बना रही है। उनकी सरकार ने ठेके पर काम कार्यरत 14 हजार कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी हैं और मंत्रिमंडल ने इतनी ही संख्या में ही अन्य कर्मचारियों की सेवाएँ नियमित करने की भी मंजूरी दी है। यह पहला मौका है कि पंजाब पुलिस ने 2100 पदों की भर्ती निकाली है और यह फैसला किया गया है कि आने वाले चार सालों के दौरान सिपाही की 1800 और उप निरीक्षकों के 300 पद हर साल भरे जाएंगे। सरकार नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए औद्योगिक विकास तेज करने पर भी ध्यान दे रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here