हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश Modi 3.0 Cabi...

    Modi 3.0 Cabinet Ministers: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी केंद्रीय मंत्रियों को बधाईयां

    CM Bhajan Lal Sharma
    Modi 3.0 Cabinet Ministers: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी केंद्रीय मंत्रियों को बधाईयां

    Modi 3.0 Cabinet Ministers: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। देश में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्रियों को बधाईयां देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को उनके बंगलों पर पहुंचे। उन्होंने अमित शाह, राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, नितिन गडकरी, पियुष गोयल, प्रहलाद जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी। CM Bhajan Lal Sharma

    इस दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा, इस सुअवसर पर उन्हें केन्द्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने और मंत्रिमंडल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की। शर्मा ने कहा,मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री के युगांतरकारी नेतृत्व और आपकी अद्भुत कार्यशैली के बल पर ‘विकसित भारत’ का संकल्प सिद्ध होगा और भारत वैश्विक पटल पर महाशक्ति के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

    इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार देर शाम को शपथ ग्रहण समारोह के बाद जेपी नडडा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहनलाल यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित अनेक दिग्गज नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। CM Bhajan Lal Sharma

    भागीरथ चौधरी को दिग्गजों ने दी बधाईयां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ लेने उपरांत दिल्ली में भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सासंद भागीरथ चौधरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान सरकार के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, झुंझुंनुं के पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड , राजेंद्र राठौड़ ने आत्मीय भेंट की तथा उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की। CM Bhajan Lal Sharma

    PM Kisan Yojana: कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिया किसानों को पहला तोहफा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here