हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा CM Flying Rai...

    CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री में मारा छापा

    Sirsa News
    Sirsa News: फर्टिलाइजर फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान जांच करते हुए।

    फैक्ट्री में कई एक्सपायरी प्रोडेक्ट मिले और अनियमिताएं मिली

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Fertilizer Factory Raid: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने रविवार दोपहर गांव खैरेकां के पास खेत में संचालित एक बायोफर्टिलाइजर फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्री में महिलाओं सहित कर्मचारी बायोफर्टिलाइजर की पैकिंग करते पाए गए तथा फैक्ट्री में कई एक्सपायरी प्रोडेक्ट भी मिले और अनियमिताएं मिली। पैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैग हरिद्वार की हेमकुश नामक कंपनी के थे। Sirsa News

    इस दौरान सीएम फ्लाइंग के साथ कृषि विभाग के उप निदेशक सुखदेव सिंह कंबोज व उनकी टीम भी मौजूद रही। सीएम फ्लाइंग टीम ने फर्टिलाइजर के सैंपल भरे हैं, जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले भी फैक्ट्री से लिया गया एक सैंपल फेल आ चुका है। इस कारण दोबारा छापेमारी हुई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व में सरसा के गांव खैरकां स्थित लिबान फर्टिलाइजर फैक्ट्री रेड की गई। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि फैक्ट्री में कई एक्सपायरी डेट के फर्जिलाइजर प्रोडेक्ट मिले हैं, जिसकी पूरी जांच करवाई जाएगी। यहां फैक्ट्री बायो और केमिकल फर्टिलाइजर भी है।

    बायो फर्जिलाइजर, जो एक्सपायरी मिले हैं, जिन्हें हमनें सीज कर लिया है। जो सही है, उसकी सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बायो फर्जिलाइजर, जो एक्सपायरी मिले हैं, जिन्हें हमनें सीज कर लिया है। जो सही है, उसकी सैंपल लिए। नकली खाद के इस रैकेट से किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

    एक्सपायर डेट की मिली 20 से 25 बाल्टी फर्टिलाइजर | Sirsa News

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि जो प्रोडेक्ट है, अथॉराइजड है, जो अनथॉराइजड है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री में कुछ फर्टिलाइजर की ऐसी छोटी बोतलें या शीशी मिली है, जिन पर कोई मार्का या लेबल नहीं लगा था। उनका नमूना नहीं लिया, वो जांच का विषय है।

    अनियमिताएं मिलने पर नोटिस दिया जाएगा। माइक्रो राज नाम से 20 से 25 बाल्टी फर्टिलाइजर की मिली है, जिनकी एक्सपायर डेट थी मार्च 2025। बाकी की जांच करवाई जाएगी। पहले भी सीएम फ्लाइंग टीम ने इस फैक्ट्री से दो सैंपल लिए थे, जिनमें से एक सैंपल मिस ब्रांडेड आया था। जो मिस ब्रांडेड था, उसमें कार्रवाई चल रही है। उसकी रि-टेस्टिंग अपील की हुई है। उसका रिपोर्ट आते ही एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    क्या कहता है फैक्ट्री संचालक

    फैक्ट्री संचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जो सरकार ने लाइसेंस दे रखा है, वो ही प्रोडेक्ट बना रहे हैं। जो डिस्ट्रीब्यूटर की मांग आती है, उसी अनुसार बनाते हैं। खुद फर्टिलाइजर बनाकर पैकिंग कर बेच रहे हैं। जो डेट एक्सपायर है, उसे हम डिस्ट्राय कर देते हैं। कई बार सैंपल जांच हुए है। एक सैंपल फेल आया है वो माइनर है। उसकी दोबारा रिपोर्ट आ जाएगी। साल 2021 से काम चल रहा है। यहां से हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई की जाती है।

    यह भी पढ़ें:– विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान, पति और सास ससुर पर मामला दर्ज