हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम ने मृतक ...

    सीएम ने मृतक बच्चों के माता-पिता का दुख सुना, दोषी की गिरफ्तारी के आदेश

    Samana News
    Samana News: सीएम ने मृतक बच्चों के माता-पिता का दुख सुना, दोषी की गिरफ्तारी के आदेश

    अवैध खनन की ज्यूडिशियल जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा, धरना समाप्त

    • बच्चों की स्मृति में सात एम्बुलेंस, सिविल अस्पताल अपग्रेड और मेमोरियल पार्क की घोषणा

    समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  (Bhagwant Mann) ने समाना में सात बच्चों की टिप्पर हादसे में दर्दनाक मौत के मामले में माता-पिता से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। उन्होंने पंजाब डीजीपी को दोषी टिप्पर मालिक रणधीर सिंह को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए। माता-पिता की मांग पर अवैध खनन और गैर-कानूनी टिप्परों के संचालन की ज्यूडिशियल जांच की घोषणा की। साथ ही, अपनी ही पार्टी के विधायक चेतन सिंह जौड़माजरा पर लगे आरोपों की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। Samana News

    मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि कुछ लोगों की लापरवाही से उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिली, वरना माता-पिता को इंसाफ के लिए धरना न देना पड़ता। डेढ़ घंटे तक माता-पिता का दुख सुनने के बाद भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो, चाहे विधायक, पदाधिकारी, पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्थानीय विधायक के हादसे के बाद माता-पिता से न मिलने पर नाराजगी जताई।

    मुख्यमंत्री ने समाना में अवैध खनन और हजारों टिप्परों के संचालन की ज्यूडिशियल जांच का ऐलान किया। उन्होंने पसियाना से पातड़ा तक फोर-लेन सड़क, समाना सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने, बच्चों की स्मृति में सात एम्बुलेंस देने और चाइल्ड मेमोरियल पार्क बनाने की घोषणा की। उन्होंने अफसोस जताया कि यदि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं होतीं, तो कुछ बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

    जौड़माजरा से नाराज मुख्यमंत्री | Samana News

    मुख्यमंत्री विधायक जौड़माजरा से बेहद नाराज दिखे। माता-पिता के साथ बैठक में विधायक को शामिल नहीं किया गया और पूरे कार्यक्रम में वह नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी के अभाव में हालात बिगड़े, लेकिन अब दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Pashu Mela: उकलाना के बुढ़ाखेड़ा गांव में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई