हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab: सीएम ...

    Punjab: सीएम मान ने 417 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Punjab News
    Punjab News: सीएम मान ने 417 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    युवाओं को विभिन्न विभागों में मिलेगी नियुक्ति | Punjab News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Appointment Letters: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से मंगलवार को म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। दोपहर 12 बजे इस संबंध में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। विभाग की तरफ से हाल ही में अलग-अलग विभागों में इन युवाओं की नियुक्ति की गई है। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं सो संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर किसी को अपने डिग्री के मुताबिक देश व प्रदेश में नौकरी मिले तो कौन बाहर (विदेश) जाना चाहेगा। इन दिनों इंग्लैंड में इमीग्रेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इंग्लैंड के हर शहर में दंगे चल रहे हैं। इसलिए हमें अपना देश में सुधार करना है। दूसरे देश में जाकर क्या फायदा। Punjab News

    बीते दिन भी सीएम मान (Bhagwant Mann) ने फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी। उन्होंने कहा कहा था कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पंजाब पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुल 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पदों पर भर्ती की जाएगी। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– ढाई साल से बंद पड़े मनरेगा के काम, किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here