हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश CM Maan 8 सित...

    CM Maan 8 सितंबर को 710 पटवारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    साफ-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना उद्देश्य

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Maan) ने बुधवार को कहा कि लोगों को साफ-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आठ सितंबर को एक समारोह के दौरान 710 नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। CM Maan

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पटवारियों को भर्ती करने का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारु बनाना है। उन्होंने कहा कि इसका मंतव्य यह सुनिश्चित बनाना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से मुश्किल रहित सुविधाएं मिल सकें। मान ने कहा कि इन 710 पटवारियों का चयन पहले ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा किया जा चुका है, परन्तु कुछ औपचारिक कार्यवाहियाँ बाकी होने के कारण इनको अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए थे। CM Bhagwant Maan

    सीएम मान ने कहा कि जरुरी शर्तें पूरी कर दी गई हैं और इन नव-नियुक्त पटवारियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नौजवान उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की सृजना करने के लिए अहम साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह 18 महीनों का अनिवार्य प्रशिक्षण में से 15 महीनों का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 741 अन्य पटवारियों को फील्ड में बतौर रेगुलर पटवारी तैनात किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के नौजवानों को राज्य की सेवा का अवसर देने के लिए पटवारियों के और पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को सख़्त से सख़्त सजा दी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार की समस्या का खात्मा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे लोगों के कल्याण के लिए पारदर्शी और कार्यकुशल प्रशासनिक ढांचा सुनिश्चित बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा तेजी से मौसम, जानें मौसम विभाग का पूवार्नुमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here