हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश मणिपुर में फं...

    मणिपुर में फंसे हरियाणा के 16 छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए सीएम मनोहर लाल ने खुद संभाली कमान

    Manohar Lal
    हरियाणा के छात्रों की घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने रूपरेखा तैयार कर ली।

    घर वापसी के लिए तैयार की रूपरेखा, रात 11.00 बजे पहुंचेगा छात्रों का पहला बैच

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। मणिपुर हिंसा में हरियाणा के 16 छात्रों के फंसे होने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। (Manohar Lal) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी छात्रों को सुरक्षित मणिपुर से निकालने के लिए अब खुद कमान संभाल ली है। छात्रों की घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने सारी रूपरेखा तैयार कर ली है। छात्रों को मणिपुर से कोलकाता, कोलकाता से फिर दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद छात्र देर रात घर पहुंचाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– लुधियाना में गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया को गोलियों से भूना

    राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मणिपुर की हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों को जल्द से जल्द लाने के लिए पूरी व्यवस्था करें। (Manohar Lal) जानकारी के अनुसार हरियाणा सीएम कार्यालय अधिकारी, मणिपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों तथा मुख्य सचिव के साथ निरंतर संपर्क में हैं। हर स्थिति की ताजा अपडेट ली जा रही है। इस संबंध में मणिपुर के मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा के सभी छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें हर सुविधा प्रदान की जा रही है।

    किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। (Manohar Lal) मणिपुर में फंसे छात्रों को सुरक्षित वापस हरियाणा लाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां, अन्य राज्य भी अपने राज्यों के छात्रों को मणिपुर से निकालने में लगे हैं वहीं फ्लाइट्स की व्यस्तता व एयर ट्रैफिक के अनुसार हरियाणा सरकार कोलकाता से दिल्ली रूट पर भी विचार कर रही है।

    वर्णनीय है कि राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि पहले बैच की फ्लाइट 11:10 पर दिल्ली पहुंच जाएगी। मणिपुर में फंसे छात्रों का पहला बैच रात 11:10 तक दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं जींद के नरवाला की रहने वाली ऋतु भी पहले बैच में ही पहुंचेगी। दोपहर 2:45 पर इंफाल से रितु की फ्लाइट रवाना हो चुकी है। हरियाणा मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मणिपुर में रह रहे बच्चों को हरियाणा सरकार की तरफ से घर वापसी की एयर टिकट दिलाई गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here