हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: खेल मंत्री की बोलिंग पर सीएम सैनी ने मारे शॉट, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर बने कीपर

    Haryana News
    Haryana News: खेल मंत्री की बोलिंग पर सीएम सैनी ने मारे शॉट, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर बने कीपर

    Haryana News: गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा।  यहां राजीव चौक के पास युवाओं को क्रिकेट खेलते देख सीएम खुद को रोक नहीं पाए और उनके बीच जा पहुंचे। उन्होंने बल्ला लेकर एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह बल्ला हाथ में लेकर बोलिंग का इंतजार किया। सीएम के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बोलिंग की।

    Haryana Metro Mews: खुशखबरी, हरियाणा के इन शहरों से होकर गुजरेगी नई मेट्रो, 14 बनेंगे स्टेशन

    दरअसल सीएम रविवार को गुरुग्राम में एक देश एक चुनाव थीम के साथ आयोजित की जा रही तीन किलोमीटर रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम लेजर वैली पार्किंग में सुबह छह बजे आयोजित किया गया। यहां से सीएम निकले तो राजीव चौक पर उन्हें युवा क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने अपना काफिला उधर मुड़वाया और युवाओं के बीच जा पहुंचे। उन्होंने बल्ला हाथ में थमा और विकेट पर बैटिंग के लिए तैनात हो गए। खेल मंत्री गौरव गौतम ने उनके लिए बोलिंग की, जिस पर सीएम ने शॉट लगाए। युवाओं के साथ युवा बनकर सीएम ने काफी देर तक क्रिकेट खेला। इसके बाद सभी का हाल चाल जानकर वे वहां से चले गए।