हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी माफियाओं पर स...

    माफियाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला

    Shikohabad News
    Shikohabad News: उरमुरा किरार का नाम बदलकर अब हुआ हरिनगर

    हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया,योगी आदित्यनाथ

    बोले- अमरोहा की पहचान ढोलक से है

    (कपिल कुमार)
    अमरोहा। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे। जोया रोड स्थित निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर शाम करीब 3:55 बजे बजे उतरा । हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

    उन्होंने भाषण की शुरुआत अमरोहा जिले की पहचान से की। कहा कि अमरोहा की पहचान ढोलक से है। हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया है। आपने अपने पूर्वजों की इस विरासत को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया।

    पहले इस जनपद और क्षेत्र की पहचान उपद्रव, दंगों से होती थी, लेकिन आज उत्सव के रूप में हो रही है। मैं पिछले चुनाव में आया था तो कह कर गया था कि चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा। आपने देख रहे होंगे, वहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पैसा भी मिल गया है।

    उन्होंने कहा कि आपके अमरोहा से गंगा एक्सप्रेस भी जा रहा है। जिससे अब दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज की दूरी बहुत कम हो जाएगी। आज अमरोहा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल देने का काम किया। हमारी सरकार एक ओर विकास कार्य तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था देने का कार्य कर रही है। अब जिले के युवाओं को दुनिया में नौकरी करने के लिए जाने की जरूरत नहीं । आपके जिले में ही रोजगार दिया जाएगा।पहले हमारी पहचान सपाबसपा सरकार में तमंचे वालों और गुंडों के रूप में होती थी। इतना ही नहीं गुंडे और माफिया रंगदारी वसूलने का काम करते थे। शोहदों के आतंक से बहन-बेटियां परेशान थीं, लेकिन आज हमारी सरकार में यूपी की पहचान सेफ यूपी के रूप में हो रही है। इसके बाद उन्होंने निकाय चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। कहा कि नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है।

    उधर, सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल और पीएसी समेत तमाम सुरक्षा दलों की ड्यूटी जनसभा स्थल पर लगाई गई है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जोया अमरोहा रोड पर जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। अमरोहा से जोया जाने वाले मार्ग को छह घंटे के लिए बंद किया गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए छह निर्धारित स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। ट्रैफिक प्लान के तहत किसी भी तरह के भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कंटेनर या अन्य भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है।

    वीआईपी गाड़ियों को जनसभा स्थल से 100 मीटर दूसर अमरोहा की तरफ बायीं ओर पार्क कराया गया। जबकि जया की तरफ से आने वाली वीआईपी के वाहनों को जनसभा स्थल से जोया की तरफ डेढ़ सौ मीटर दायीं और खड़ा कराया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here