हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चंडीगढ़ में डी...

    चंडीगढ़ में डीजल से फिर महंगी हुई सीएनजी

    CNG News
    CNG Cheaper: सीएनजी हुई सस्ती! इतने रुपए की हुई कमी
    • एक महीने में बढ़े 4.55 रुपये बढ़े दाम

    • अब 89.95 रुपए प्रति किलो मिलेगी सीएनजी

    चंडीगढ (एम के शायना)। लोगों पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। शहर में सीएनजी के दाम एक बार फिर से बढ़े हैं। सीएनजी अब 89.95 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 1 जुलाई को रेट बढ़ा था और तब यह 85.40 रुपए प्रति किलो हो गई थी। पंचकूला में भी सीएनजी 89.90 रुपए में बिकती है। चंडीगढ़ में डीजल से ज्यादा सीएनजी महंगी हो गई है। शहर में डीजल का रेट प्रति लीटर 84.26 रुपए है। वहीं सीएनजी के रेट बढ़ने से लोगों में काफी रोष है। शहर में ज्यादातर ऑटो सीएनजी पर चलते हैं और टैक्सियों समेत निजी गाड़ियों में भी लोगों ने सीएनजी किट लगवाई हुई है।सरी ओर सीएनजी शहर में 65.82 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। चंडीगढ़ में इस समय पेट्रोल का रेट 96.20 रुपए प्रति लीटर है। मार्च महीने से पेट्रोल और डीजल का रेट लगातार कई दिन तक बढ़ा था।

    वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का रेट भी हजार रुपए से ज्यादा हो चुका है। अब सीएनजी के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। एक ऑटो चालक ने कहा कि सीएनजी रेट में बढ़ोतरी से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। सवारियां पुराना रेट ही दे रही हैं। ऐसे में सीएनजी का रेट बढ़ने से उनकी जेब पर सीधा फर्क पड़ेगा। कुछ ऑटो चालकों का कहना है उन्होंने ऑटो किराए पर ले रखे हैं। रोज का 300 रुपए के लगभग किराया देना होता है। सीएनजी के रेट बढ़ने से किराया निकालकर अपने लिए पैसे बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा। पूरा दिन ऑटो चलाने के बाद भी 200 से 300 रुपए ही कमा पाते हैं। ऊपर से सीएनजी का रेट बढ़ा दिया गया है। रेट बढ़ने के बावजूद सवारी बढ़ा रेट नहीं देना चाहती। ऐसे में सरकार को सीएनजी का रेट कम करना चाहिए।

    सीएनजी के दाम बढ़ने से महंगाई का बढ़ना स्वाभाविक

    सीएनजी के दाम बढ़ने से महंगाई का बढ़ना स्वाभाविक है। क्योंकि चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में आटो और कैब टैक्सी में सीएनजी का इस्तेमाल होता है। पर्सनल गाड़ियों में भी लोगों ने सीएनजी किट लगवाई है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यादा है ऐसे में लोग सीएनजी का इस्तेमाल अपनी गाड़ियों में करते हैं, लेकिन अब सीएनजी के दाम डीजल से भी ज्यादा होने से लोगों में रोष है। चंडीगढ़ में पेट्रोल के रेट भी 96.20 रुपये प्रति लीट हैं। इसके अलावा घर पर इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम भी करीब 1100 रुपये हो गए हैं। ऐसे में शहरवासियों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है।

    सवारियां कर रही पुराने रेटों पर सफर

    वहीं चंडीगढ़ में 3000 से ज्यादा आटो हैं, जिनमें से अधिकतर में सीएनजी गैस का इस्तेमाल होता है। आटो चालकों का कहना है कि सीएनजी के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हो रही है। कुछ चालकों ने आटो किराये पर ले रखे हैं और सवारियां पुराने किराये पर ही आटो में सफर कर रही हैं। ऐसे में अगर उनसे ज्यादा किराया मांगा जाए तो वह विरोध करती हैं। इसलिए सीएनजी के रेट बढ़ने से आटो चालकों का ज्यादा नुकसान हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here