5 से 10 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त आए: डॉ. रघुवीर शांडिल्य
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: बढ़ती ठंड व शीतलहर आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बता दें कि भिवानी नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज मकी पूरी ओपीडी में करीब 2500 से 3000 मरीज रोजाना चेकअप के लिए आते हैं। वहीं सामान्य चिकित्सा चेकअप के लिए ओपीडी में 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें वायरल बुखार सांस के मरीज खांसी जुकाम और सामान्य मैरिज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
भिवानी के सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि बढ़ते ठंड के मौसम और शीतलहर से सांस के मरीजों और वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज लगातार भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने एतिहात के तौर पर कहा कि सांस के मरीजों को बढ़ती ठंड में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिसमें वह नमक और चीनी की मात्रा को सेवन में काम कर सकते है। Bhiwani News
उन्होंने शुगर और बीपी के मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि अत्यधिक ठंड में सुबह सवेरे सैर करने ना निकले और एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसमी वायरल बुखार खांसी जुकाम, अस्थमा, हृदय जैसी बीमारियों से बचने के लिए अत्यधिक ठंड में बाहर न निकले जिसमें शाम के वक्त जल्दी अपने बिस्तर में जाए और सुबह बिस्तर से जल्दी निकलने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बहुत जरूरी है बुखार लगने पर पेरासिटामोल का सेवन कर सकते हैं ,ज्यादा बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा से परामर्श ले। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न















