हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली एनसीआर...

    दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी

    Cold wave havoc in North India

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली-एनसीआर आज सुबह भी कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सड़क किनारे, फल और सब्जी मंडियो में अलाव सेकते देखे गये। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है।

    कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक कोहरा मंगलवार को देखा गया जिसके कारण रेल और अन्य यातायात प्रभावित हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच पंजाब के अमृतसर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here