हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश प्लास्टिक कचर...

    प्लास्टिक कचरा उन्मूलन में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के साथ सहयोग किया जाए:नीति आयोग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि नदियों और महासागरों से प्लास्टिक कचरा उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और द्वीपों के स्थानीय शासन निकायों के साथ सहयोग किया जाना चाहिए। कुमार ने शुक्रवार को यहां नदियों और महासागरों से प्लास्टिक कचरा उन्मूलन पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयुक्त राष्ट्र के 17 सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों में से 14 को प्राप्त करने में सहयोग करता है। उन्होेंने कहा कि गंगा नदी और तटीय क्षेत्रों में प्लास्टिक का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और द्वीपों के स्थानीय शासन निकायों के साथ सहयोग किया जाना चाहिए।

    क्या है मामला:

    सम्मेलन में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि प्लास्टिक समाज में अभिशाप बन गया है। इसका प्रबंधन किया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत 2022 तक एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को समाप्त करने का संकल्प लेने वाला एक अग्रणी देश है। प्लास्टिक प्रबंधन में नवाचार पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सम्मेलन में प्लास्टिक उत्पादों के पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को बदलने के लिए अनुसंधान और नवाचार, संस्थागत मजबूती, जन जागरूकता, गतिविधियों की निरंतर समीक्षा और सुधार तथा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर नियमों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।