हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home कारोबार कमर्शियल गैस ...

    कमर्शियल गैस सिलेंडर 102 रुपये सस्ता

    LPG Cylinder Prices

    नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन कमर्शियल सिलिंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली। इंडियन आॅयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये की कटौती की। अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर दिल्ली में 1998.5 में मिलेगा। चेन्नई में उपभोक्ताओं के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2131 रुपये और मुंबई में 1948.50 रुपये में मिलेगा। नए साल में कोलकाता में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 2076 रुपये में मिलेगा।

    वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। इंडियन आॅयल के अनुसार, नए साल में भी दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये है। कोलकाता वालों को घरेलू सिलेंडर के लिए 926 रुपये और चेन्नई वालों को 916 रुपये चुकाने होंगे। लखनऊ में रसोई गैस 938 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here