हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता

    cylender

    19 किलो वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 191.50 रुपए की आई कमी

    जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। महंगाई से जूझ रही जनता को महीने के पहले दिन कुछ राहत मिली है। एक जुलाई से जयपुर में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 191.50 रुपए की कमी आई है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2046.50 रुपए होगी। पहले यह 2238 रुपए था। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। अब भी यह 1006.50 रुपए पर ही उपलब्ध होगा। बता दें जून में कामर्शियल सिलेंडर 126.50 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के दाम महीने में पहली बार 7 मई को और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

    एक साल में 168.50 रुपए महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर

    पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 836 रुपए से बढ़कर 1006 रुपए पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 3 रुपए की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले 7 मई को दाम 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च के दाम 949.50 रुपए के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की उछाल आई थी, इससे पहले अक्तूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए पर टिके थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here