हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेंटर संचालक ...

    सेंटर संचालक ने एसपी से की शिकायत, मुकदमे के निर्देश

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) नगर में संचालित इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर के संचालक ने सोशल मीडिया पर एक दिन पूर्व वायरल की गई वीडियो के मामले में युवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत की है। एसपी ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। मोहल्ला अफगानान कैराना निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह विगत दस वर्षों से नगर की टीचर्स कॉलोनी में एक इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर चला रहा है। एक दिन पूर्व गांव मन्ना-माजरा निवासी एक युवक ने उसके बारे में अनर्गल दुष्प्रचार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिससे उसे मानसिक व सामाजिक क्षति पहुंची है। एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कैराना पुलिस को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here