हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मिनिस्टर्स फ्...

    मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीजल चोरी करने के आरोप में ड्राइवर को किया काबू

    Patiala News
    सांकेतिक फोटो

    पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाला कंडक्टर भी दबोचा | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि विभाग में भ्रष्ट कारनामों को रोकने के मद्देनजर गठित किए गए मिनिस्टर्स फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस (Punjab Roadways) से 20 लीटर डीजल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है। इसी तरह गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है।

    भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डिपो लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है। इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चेकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डिपो की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

    गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाई गई पाँच बसें | Punjab Roadways

    फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी गैर-निर्धारित रुटों पर चलते पाया है। गौराया में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डिपो की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को गैर- निर्धारित रुटों पर चलते पाया गया।

    इसी तरह करतारपुर में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रुट से अलग रुट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डिपो की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए। Punjab Roadways

    यह भी पढ़ें:– ‘अब डाक के जरिए होगी बहनों द्वारा भाई की रक्षा’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here