हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सरकार गिराने ...

    सरकार गिराने की साज़िश के मुद्दे पर कांग्रेस एवं भाजपा में घमासान

    Congress and BJP

    जयपुर। राजस्थान में सरकार गिराने के लिए की गई साजिश के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री पद से निष्कासित सचिन पायलट पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी अतिमहत्वाकांक्षा ने ही उन्हें गलत करने के लिए मजबूर किया है। पायलट अभी अपने 18 साथियों के साथ अलग गुट बनाकर हरियाणा के एक रिसोर्ट में बताये गये है। विधायक दल की बैठक में नहीं आने पर व्हीप का उल्लंघन करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी के नोटिस के बाद यह मामला तब कानूनी लडाई में उलझ गया जब जब पायलट ने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

    Congress Legislators

    अदालत में इस मामले की सुनवाई 20 जुलाई को होगी। तब तक डा जोशी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। इस बीच एक आडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया तथा इस मामले की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसओजी) में शिकायत दर्ज कराई। इस आडियो के आधार पर विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज की है।

    एस ओ जी का एक दल कल हरियाणा के मानेसर भी गया था लेकिन वहां कोई विधायक नहीं मिला। इस आडियो में एक केन्द्रीय मंत्री का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने आडियो की सत्यता पर ही सवाल खड़े करते हुए इस प्रकरण की जांच केन्दिय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। कांग्रेस इस इडियो के आधार पर भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। इधर कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी एक पांच सितारा होटल में चल रही है। कांग्रेस को डर है कि भाजपा विधायकों को ललचा सकती है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर भाजपा भी बंटी हुई लगती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।