हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कांग्रेस ने फ...

    कांग्रेस ने फिर की राफेल की कीमत सार्वजनिक करने की मांग

    Price of Rafale

    नई दिल्ली। फ्रांस से पांच राफेल विमानों की पहली खेप देश में पहुंचने के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर इसकी कीमत को सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “एक राफेल की कीमत कांग्रेस सरकार ने 746 करोड़ रुपये तय की थी लेकिन ‘चौकीदार’ महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफेल कितने में खरीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! ‘चौकीदार’ जी तो उसकी कीमत बता दें।” वर्ष 2019 के आम चुनाव में राफेल की कीमत का मुद्दा कांग्रेस ने जोरशोर से उठाया था।

    यहां तक कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में भी पहुंचा था। कांग्रेस सांसद ने कहा,” आखिर राफेल फाइटर प्लेन आ गया। 126 राफेल खरीदने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में संप्रग ने 2012 में फैसला लिया था और 18 राफेल को छोड़कर बाकी भारत सरकार की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निर्माण का प्रावधान था। यह भारत के आत्मनिर्भर होने का प्रमाण था। एक राफेल की कीमत 746 करोड़ तय की गई थी।” सिंह ने आगे लिखा,” मोदी सरकार आने के बाद फ्रÞांस के साथ मोदी जी ने बिना रक्षा व वित्त मंत्रालय व कैबिनेट कमेटी की मंजूरी के नया समझौता कर लिया और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का हक मार कर निजी कम्पनी को देने का समझौता कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी कर 126 राफेल खरीदने के बजाय केवल 36 खरीदने का निर्णय ले लिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।