हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश कर्नाटक: कांग...

    कर्नाटक: कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    Congress announces candidates for assembly bye-elections

    कांग्रेस के सदस्य सीएस विवल्ली के निधन होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है

    बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में चिंचोली और कुंडागोल विधानसभा सीटों पर 19 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। चिंचोली विधान सभा सीट से सुभाष राठौड़ और कुंडागोल से कुसुमावती शिवल्ली को उम्मीदवार बनाया गया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूत्रों के अनुसार पार्टी हाई कमान ने दो नामों को स्वीकृति प्रदान की है और दोनों उम्मीदवार सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि चिंचोली विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक डॉ. उमेश जाधव ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये जबकि कुंडगोल सीट से कांग्रेस के सदस्य सीएस विवल्ली के निधन होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें