हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस ने प...

    कांग्रेस ने पहली बार कई शहरों में मारी बाजी: माकन

    Cunab

    राजस्थान निकाय चुनाव : – भाजपा 37 पर सिमटी

    • कांग्रेस ने 48 निकायों पर किया कब्जा

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने राजस्थान में कांग्रेस की निकायों में जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि पार्टी ने इतिहास में पहली बार कई शहरों में बाजी मारी हैं। माकन ने प्रदेश की नब्बे निकायों में उनके समर्थित सहित पचास निकायों में बोर्ड बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के नब्बे निकाय अध्यक्ष के चुनाव परिणामों के इतिहास में पहली बार कई शहरों में कांग्रेस ने बाजी मारी है।

    उन्होंने कहा कि रविवार को नब्बे निकाय अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस ने 48 एवं उनके समर्थन से दो निकायों में निर्दलीयों ने बोर्ड बनाया हैं जबकि भाजपा 37 पर सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इन 195 निकायों के चुनाव के करीब साढ़े सात हजार पार्षद पदो में कांग्रेस ने सर्वाधिक 3036 पद जीते हैं जबकि भाजपा ने 2673 एवं 1765 पदों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।